Page

Pages

शनिवार, 6 जून 2020

बर्तन व्यवसायी संघ ने राधेरमण जायसवाल का किया सम्मान

जौनपुर। बर्तन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शैलेष गुप्त के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल के नव निर्वाचित अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल को उनके निवास स्थान पर जाकर मार्ल्यापण करके किया, और अपने संघ के व्यापारी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
संरक्षक राम कुमार साहू व संघ के महामंत्री नसिंह अवतार जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि राधेरमण जायसवाल के अध्यक्ष बनने से नगर के व्यापारियों में एक नई उत्साह का संचार हुआ है और सभी को विश्वास है कि आपके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा। वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजसेवी ज्ञानेश्वर गुप्त ने कहा कि सभी बर्तन व्यावसायी नगर उद्योग व्यापार मण्डल के संघ कदम से कदम मिलकार चलने के लिए सदैव तत्पर रहेगें।
कोषाध्यक्षा/अध्यक्ष पूर्व सांसद मा0 श्याम विहारी मिश्रा व जिला अध्यक्ष दिनेश टण्डन को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर बर्तन व्यवसायी संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें