Page

Pages

शनिवार, 6 जून 2020

कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के बम्बावन (देवरिया) ग्राम के कोटेदार रामधनी सिंह पुत्र गोरख सिंह के खिलाफ उप जिलाधिकारी   को पत्रक सौंपते हुए कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग पत्र सौंपा। उक्त ग्राम निवासी प्रदीप पुत्र खंजहाटी का आरोप है, कि जब वह राशन लेने गया तो उक्त कोटेदार ने लात घूंसों से पिटाई करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए भगा दिया। जिसके विरोध में हम सभी उप जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। प्रदर्शनकारियों में प्रदीप जयप्रकाश, चन्दन, सोनू, नागेंद्र, मिठाई लाल, मनोज कुमार, पव्वर यादव एवं महिलाएं शामिल रहीं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें