Page

Pages

रविवार, 7 जून 2020

पूर्व सांसद के साले समेत दो की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक व बालिका की मौत हो गई। मृत बालिका का पिता घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह का वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर शंकरगंज में पेट्रोल पंप है। चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी उनका साला नीरज सिंह (35) बतौर मैनेजर पंप पर काम करता था। बकाए पैसे की मांग करने के लिए नीरज सिंह पंप के कैशियर सुजीत सिंह को साथ लेकर बाइक से एक ट्रक का पीछा करते हुए सुबह आठ बजे जलालपुर के बीबनमऊ गांव तक पहुंच गए। ट्रक रोककर नीरज सिंह चढ़ने का प्रयास करने लगे तभी चालक ने ट्रक बढ़ा दी। चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजीव सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। हादसे को संदिग्ध बताते हुए तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह का कहना है कि मौत दुर्घटना में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें