Page

Pages

मंगलवार, 9 जून 2020

घर भेजे जायेगे भट्टा श्रमिक

जौनपुर  । शासन के निर्देश के क्रम में ईट भट्टा पर कार्यरत श्रमिकों को उनके मूल निवास स्थान पर भेजे जाने की कार्रवाई किए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ईट भट्टा स्वामियों के साथ  बैठक आहूत की गई। बैठक में 75 ईट भट्टा स्वामी उपस्थित रहे। सभी ईट भट्टा स्वामियों को अवगत कराया गया कि वह अपने ईट भट्टा में कार्यरत श्रमिकों को पूर्ण विवरण उपायुक्त उद्योग केंद्र मोबाइल नंबर 9792972021 एवं सहायक श्रम आयुक्त मोबाइल नंबर 9837414058 को दूरभाष के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि श्रमिकों को उनके मूल निवास स्थान पर भेजे जाने की अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें