Page

Pages

शनिवार, 6 जून 2020

सर्राफ हत्या काण्ड का सूराग नहीं

जौनपुर। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से बदमाशों के हौसले बुलंद है। कल रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा  एक सराफा व्यापारी को गोली मारकर हत्या के  बाद लाखांे रूपये के आभूषण लूटकर फरार होने वालों का दूसरे दिन शनिवार को भी सूराग नहीं लग सका। शनिवार को वाराणसी के आईजी ने घटनास्थल का दौरा किया और निर्देश दिया कि शीघ्र ही हत्यारो को दबोचा जाय। ज्ञात हो कि  जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसियां गांव के निवासी शिवजीत मौर्य की नेवढ़ियाँ थाना क्षेत्र के पट्टी बाजार में सराफा की दुकान है। वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर कुसियां लौट रहा था कि तभी उनके घर से एक किलोमीटर पहले ही  बदमाशों ने उनकी  गोली मारकर हत्या कर दिया और सोने चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल किया लेकिन लुटेरों का सूराग नहीं सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें