Page

Pages

मंगलवार, 9 जून 2020

भाजपा कार्यकर्ता कर रहे मास्क व सैनिटाइजर का वितरण

जौनपुर। कोरोना महामारी में भाजपा कार्यकर्ता जिलेभर में मास्क, सैनिटाइजर, साबुन एवं महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड का वितरण लगातार कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय से पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर एवं सैनेटरी पैड आया हुआ है। जिसका वितरण पार्टी के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनूसुचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर एवं बूथ स्तर तक गाँव-गाँव जाकर जरुरतमन्दों का किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, बदलापुर में विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा, जफराबाद में विधायक हरेन्द्र सिंह, मछलीशहर में सांसद बीपी सरोज द्वारा भी मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने प्रेमराजपुर, चाचकपुर एवं जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने नगर के जोगियापुर, शेषपुर में मास्क, सैनिटाइजर एवं सैनेटरी पैड का वितरण किया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जागरुक किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें