पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर जिले में 23 हजार 400 अभ्यथियों को परीक्षा देनी है, जिसके लिए 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ में 19 हजार 540 अभ्यर्थियों के 64 परीक्षा केंद्र, गाजीपुर में अभ्यर्थियों की संख्या छह हजार 900 के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मऊ जनपद में अभ्यर्थियों की संख्या सबसे कम चार हजार 100 है। जिनके लिए यहां मात्र 14 केंद्र बने हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। शासन के गाइडलाइन के मुताबिक ही परीक्षा कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें