Page

Pages

शनिवार, 1 अगस्त 2020

आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार , चोरी की पांच बाइक, कई असलहे बरामद

   

जौनपुर।  बक्शा व खेतासराय थाना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइक, कई असलहे, सात मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है। बक्शा पुलिस व एसओजी की टीम में शुक्रवार देररात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गढ़ा बाघराय गांव पुलिया के पास मौजूद अपराधियों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख अपराधी पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर तीन को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपित विशाल गौतम व धर्मेंद्र गौतम गढ़ा बाघराय जबकि तीसरा चंदन गढ़ासेनी गांव का है। इनके पास से तमंचा, खोखा, कारतूस, दो चाकू, चोरी के सात मोबाइल फोन व बाइक और 1200 रुपये तथा अन्य सामान मिले। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में बक्शा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह, एसआइ हरिश्चंद्र राव, एसओजी के एसआइ रोहित मिश्र व सहयोगी पुलिसकर्मी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें