Page

Pages

रविवार, 2 अगस्त 2020

महाराष्ट्र की धरती से भगवान राम का महत्वपूर्ण संबंध रहा है


जौनपुर। केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि जो कभी विदेशी क्रूर आक्रमणकारी बाबर द्वारा, ऐतिहासिक मंदिर को तोड़कर, आज से, लगभग 500 वर्ष, पूर्व जबरदस्ती बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया था | लम्बे संघर्ष के बाद, द 5 अगस्त को ध्वस्त बाबरी मस्जिद के जगह, भव्य राम मंदिर बनने का, शुभ मुहूर्त, मोहन भगवत , प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं राष्ट्र के गौरव,  नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री उ०प्र०, योगी आदित्यनाथ , के उपस्थिति में, मंगलमय शिलान्यास होने जा रहा है, पूरे देश से, प्रमुख तीर्थो, पवित्र नदियों, और ऐतिहासिक हिंदु क्षेत्रों से, पवित्र मिट्टी और पवित्र जल लेकर, राम भक्त, साधु संत, समाज सेवी लोग, अयोध्या पहुंच रहे हैं | भारतीय इतिहास के गौरव, क्षत्रपति शिवाजी महराज के, ऐतिहासिक किले, रायगढ की पवित्र मिट्टी, एवं मशहूर तीर्थ बाढ़ गंगा का जल लेकर, महाराष्ट्र की धरती से, चलकर हिंदू आस्था के प्राण, भारतीय संस्कृति के नायक, आशुतोष तिवारी , अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए जा रहे हैं, इस पुनित अवसर पर मैं, अपने इष्ट मित्रों के साथ, इस महान यात्रा में, लगे हुए  आशुतोष तिवारी  का, हार्दिक स्वागत वंदन अभिनन्दन करता हूं | जनपद जौनपुर ऐतिहासिक रूप से, काशी प्रयाग और अयोध्या के बीच महर्षि, यमदग्नि, और भगवान परशुराम की कर्म भूमि रही है | महाराष्ट्र की धरती से भगवान राम का महत्वपूर्ण संबंध रहा है | नाशिक पंचवटी में, काफी समय तक, भगवान राम निवास किए थे, खरदूषण वध, और सीता हरण की घटना वही घटी थी | उत्तर प्रदेश के, लाखों नागरिक, अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष के बल पर, महाराष्ट्र का विकास करने में, सहयोग कर रहे हैं | महाराष्ट्र के लोग बहुत ही, विशाल हृदय के, और उदार होते हैं, मेरा स्वयं महाराष्ट्र की धरती से लगाव है | प्रत्येक वर्ष कई यात्राएं करता हूं, और लोग सम्मान देते हैं | संत शिरोमणि बाबा गाडगे जी के, आंदोलनों से जुड़ा हुआ हूं | मैं आप सबके प्रति मंगल कामना करता हूं | भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, यह मेरी हार्दिक इच्छा है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें