Page

Pages

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

डीएम ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण

   
जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा गत रात्रि विकासखण्ड सिरकोनी के हौज में ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां भर्ती कोरोना मरीजों का अच्छे से इलाज तथा उनकी देखभाल की जाए, किसी भी मरीज को कोई समस्या न हो। अस्पताल में कक्ष तथा बाथरूम की नियमित रूप से साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेसन का कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय से भोजन एवं नाश्ता दिया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि अभी यहां 15 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें