Page

Pages

शनिवार, 8 अगस्त 2020

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

         

जौनपुर।  जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय रहिचन्दा गांव निवासी दिनेश पटेल(30) पुत्र नन्हेलाल पटेल शनिवार की सुबह 7 बजे अपने घर से सब्जी लेने मुंगराबादशाहपुर मंडी आ रहा था। जैसे ही युवक मुगरडीह गांव के पास पहुंचा मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज की तरफ गिट्टी लादकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने पीछा किया तो चालक कैथोली गांव के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें