Page

Pages

बुधवार, 12 अगस्त 2020

सड़क पर धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

  

जौनपुर।  केराकत क्षेत्र के जयगोपालगंज-पेसारा मार्ग पर तरियारी गांव के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे व जलभराव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने समाजसेवी श्याम प्रकाश यादव के नेतृत्व में सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। साथ ही जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसमें पानी भरने से सड़क का पता नहीं चलता है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क की हालत जर्जर होने के कारण वाहन चालक इस पर चलने से परहेज करते हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरा पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क पर धान रोपने वालों में श्याम प्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, राम उजागिर यादव, गुद्दुन यादव, राजेश यादव ,राम राज यादव, लालचंद यादव, दल्लू ,नीरज यादव, मनील यादव, श्याम जीत यादव, गुल्लू यादव, श्याम जीत, शुभम यादव, महेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें