Page

Pages

बुधवार, 19 अगस्त 2020

कुएं में मिली आभूषण कारीगर की लाश

  

जौनपुर।  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की सुबह कुएं में आभूषण कारीगर की लाश मिली। वह मंगलवार की शाम घर से निकला था, उसके बाद वापस नहीं लौटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव निवासी पप्पू मौर्य(37) आभूषण कारीगर था। वह मंगलवार की शाम घरवालों को बिना कुछ बताए साइकिल लेकर कहीं चला गया। देर शाम तक न लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह पड़ोस के गांव रामपुर के एक कुएं में युवक की लाश देखी गई। शव बाहर निकालने पर उसकी पहचान पप्पू मौर्य के रूप में हुई। सूचना पाकर घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। एसओ सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन कर कार्यवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें