जौनपुर। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्व. पंडित जवाहर लाल मिश्र की जयंति मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से पहचाने जाने वाले जनेश्वर मिश्र अपनी छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गये थे और अपना पूरा जीवन समाजवादी संर्घषो और कार्यक्रमों को आगे ले जाने का सदैव कार्य करते रहे। कई बार आंदोलनों के दौरान जेल भी जाना पड़ा परन्तु अपने सिद्धांतो से कभी समझौता नहीं किया। देश की सर्वोच्च पंचायत में रहते हुये केन्द्रीय मंत्री के पद पर भी पूरी जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा करते रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें