Page

▼

Pages

▼

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

पुलिस कांस्टेबल के घर से लाखों का माल उड़ा दिया चोरो ने

 

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव में सोमवार की रात पुलिस कांस्टेबल के घर से लाखों का माल चोरो ने उड़ा दिया। छत के रास्ते घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर नकदी-जेवरात पर हाथ साफ किया। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। रामपुर नद्दी गांव निवासी भीमसेन सिंह यूपी पुलिस में हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में हैं। गांव में बेटा चंदन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात परिवार के सदस्य कमरों में सोए थे। रात्रि में छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। दो कमरों में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी-आभूषण को समेटकर फरार हो गए। गृहस्वामी के मुताबिक करीब तीस हजार रुपये नकद और पांच लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। चंदन सिंह की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें