Page

Pages

बुधवार, 5 अगस्त 2020

एआरटीओं विभाग का बाबू कोरोना पाॅजिटिव, दो दिन के कार्यालय बंद


जौनपुर। कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), जौनपुर में तैनात कनिष्ठ सहायक अमित कुमार का आज कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा अनुभाग-5 के शासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), जौनपुर को 06 अगस्त 2020 एवं 07 अगस्त 2020 तक के लिए तात्कालीक प्रभाव से बंद किया जाता है। इस अवधि में कार्यालय परिसर के सैनिटाइजेशन की कार्यवाही की जायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें