Page

Pages

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

गर्भवती की एंबुलेंस में ही मौत , हंगामा

  

जौनपुर : जिला अस्पताल में गुरुवार को गर्भवती की एंबुलेंस में ही मौत हो जाने पर स्वजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे महादेव सेना के कार्यकर्ताओं ने समझा-बुझाकर स्थिति संभाल ली। लाइन बाजार थाना क्षेत्र पंचहटिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह प्रसव पीड़ा से कराह रही अपनी पत्नी साक्षी को सुबह जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने पहले कोविड-19 का टेस्ट कराया। रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन प्रसव में देरी हो जाने से हालत बिगड़ गई। डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। स्वजन साक्षी को लेकर कई हास्पिटलों में भटकते रहे। कई जगह से जवाब मिल जाने पर वापस दोपहर करीब ढाई बजे जिला अस्पताल पहुंचे और वाराणसी ले जाने को एंबुलेंस की मांग की। एंबुलेंस में लिटाते ही साक्षी ने दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें