Page

Pages

गुरुवार, 13 अगस्त 2020

हादसों में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल

  

जौनपुर। जिले में  अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बारिश से कच्ची दीवार और मकान के गिरने का सिलसिला जारी है। सरपतहां, जलालपुर और मछलीशहर थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह रामप्रसाद ऊर्फ ढोणई यादव (70) और उनकी पुत्री अर्चना (18) चारा मशीन हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुकी बगल में खड़ी कच्ची दीवार ढह गई। पिता-पुत्री दोनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने काफी प्रयास कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को शाहगंज सीएचसी रेफर कर दिया गया। बरईपार: में देर रात राजपति तिवारी के कच्चे मकान का मध्य भाग भरभराकर गिर पड़ा। इससे घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। जलालपुर: क्षेत्र के छातीडीह गांव में बुधवार की देर शाम कालिका बिंद का कच्चा मकान पड़ोसी कमरू बिंद के टीनशेड पर गिर गया। टीन शेड के नीचे खाना बना रही मनीषा (20) और उसके पास बैठा भाई राहुल (10) घायल हो गए। मलबे में दबे भाई-बहन को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी गांव के शोभनाथ यादव और रमेश यादव का भी कच्चा मकान गिर गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें