Page

Pages

बुधवार, 12 अगस्त 2020

वीर सपूत को बारम्बार सलाम : जगदीश राय

    

आओ झुक कर सलाम करे उनको, जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है, खुसनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है , 

जौनपुर ।जिले के सिरकोनी ब्लाक के बहादुरपुर गांव के  निवासी जिलाजीत यादव के पुलवामा में आतंकियों से मुड़भेड़ में शहीद होने की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । समाज का हर तबका शहीद को श्रद्धांजलि दे रहा है । इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने शहीद को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज हमारे जनपद का लाल भारत माँ की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है ऐसे वीर सपूत को बारम्बार सलाम।  ईश्वर से प्रार्थना है कि  दुःख की इस घडी में ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ती प्रदान करें तथा शहीद के परिजनो को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें