जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज लेने देने के दरम्यान शिक्षाविदो ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के वीआईपी कमरे में कार्यकाल पूरा करने वाले कुलपति प्रो0 राजाराम यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति टीएन सिंह को वीसी का चार्ज दिया। इस दरम्यान दोनो कुलपति सटकर बैठे ही थे साथ ही अपना अपना मास्क भी हटा दिया। उधर इस पल का गवाह बनने की होड़ में दर्जन भर से अधिक शिक्षक भी कमरे डटे रहे है।
एक मई 2020 को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्विद्यालय के कुलपति प्रो0 राजाराम यादव का कार्यकाल पूरा हो गया। उनके स्थान पर किसी वीसी की नियुक्ति न होने के कारण यह जिम्मेदारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति टीएन सिंह को कुलाधिपति ने सौप दिया। आज पूर्वाचंल विश्वविद्यालय का कार्यभार ग्रहण करने के लिए भारी लावलश्कर के साथ प्रो0 टीएन सिंह चार्ज लेने के लिए करीब 12 बजे दिन में पहुंचे। अतिथि गृह के वीआइपी कमरे में निवर्तमान कुलपति प्रो0 राजाराम यादव ने उन्हे चार्ज दिया। दोनो लोगो की कुर्शियां सटाकर लगी होने के कारण दोनो लोगो का शरीर सटा हुआ था इतना ही नही दोनो गुरूओं ने अपना अपना मास्क भी हटा दिया। उधर छोटे कमरे में दर्जन भर से अधिक शिक्षक मौजूद रहे। बैठने की जगह न होने के कारण कुछ शिक्षक वेड पर सटकर बैठे तो कुछ लोग खड़े खड़े पूरा नजारा देख रहे थे।
जब यह गुनाह खुद उच्च शिक्षित कर रहे है तो वे अपने शिष्यों व समाज को क्या शिक्षा देगें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें