Page

Pages

रविवार, 2 अगस्त 2020

जानिए एसपी ने क्यों लाइन बाजार के तीन सिपाहियों को किया निलंबित

 
 
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही करने वाले थाना लाइन बाजार के तीन पुलिस कर्मियो को किया गया निलम्बित कर दिया।  एसपी ने  बकरीद त्यौहार के अवसर पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना लाइन बाजार मोबाइल को कई बार वायरलेस सेट के माध्यम से काल किया गया, तथा कंट्रोल रूम द्वारा भी कॉल किए जाने पर कोई रिप्लाई नहीं दिया गया। इस प्रकार उक्त मोबाइल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का उचित निर्वाहन ना करके लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई।, जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय ने संज्ञान में लेते हुए निम्न कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। *
निलम्बित किये गये पुलिस कर्मियों का विवरण-* 
1. आरक्षी चालक धनंजय पाठक थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर। 
2. आरक्षी पंकज पुरी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
 3. आरक्षी संतोष कुमार सैनी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें