Page

Pages

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

बसपा की हाथी पर सवार हुए एक दर्जन युवा

  

जौनपुर। बसपा की मण्डल स्तरीय बैैठक में विभिन्न दलोें को छोड़कर आये दर्जन भर युवाओ ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने सभी को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। ये सभी युवा बसपा के जिला उपाध्यक्ष डाॅ जेपी सिंह के नेतृत्व में हाथी पर सवार हुए है। 

बसपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से अतुल शुक्ला, सुशील शुक्ला, मनीष शुक्ला, आशीष सिंह, दीपक सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, गोपाल सिंह, रूपेश सिंह आदि युवाओं ने विभिन्न दलों को छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। युवाओं ने अपने विचारों को प्रगट करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में हम सब बसपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर ने माला पहनाकर स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें