Page

Pages

सोमवार, 7 सितंबर 2020

अमीन संघ के अजय सिंह बने अध्यक्ष

   

जौनपुर। तहसील सभागार में बुधवार को गहमागहमी के बीच उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह संघ की तहसील इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। अजय कुमार सिंह अध्यक्ष और फूलचंद गौतम महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी निर्वाचित हुए। परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर संघ के सदस्यों ने स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी फुनन्न राम के निर्देश में सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर अजय सिंह निर्विरोध चुने गये। उपाध्यक्ष विजय कांत तिवारी, मंत्री बाकेलाल सरोज, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार श्रीवास्तव, आडिटर अजय कुमार, संगठन मंत्री राजबहादुर यादव,और सरंक्षक फुनन्न राम निर्विरोध चुने गये। राम जनम दुबे, राजेश सिंह, राकेश सिंह, रमेश यादव, शोभनाथ, राम चंद्रर, बाल कृष्ण शर्मा, विनीत सिंह, बिपिन सिंह सहित अन्य अमीनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें