Page

Pages

सोमवार, 7 सितंबर 2020

जौनपुर प्रेस क्लब ने किया फेरबदल, शम्भूनाथ बने महामंत्री , आशीष कोषाध्यक्ष

   

 जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के खिलाफ कार्यरत कई सदस्यों एवं पदाधिकारियों को प्रेस क्लब से निष्कासित करते हुए कमेटी में नये पदाधिकारियों का चयन बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से किया गया है। साथ ही और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। जिलाध्यक्ष कपिलदेव मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्लब के महामंत्री पद पर आसीन वीरेन्द्र मिश्रा को संगठनात्मक गतिविधियों के खिलाफ काम करने के आरोप में प्रेस क्लब के पद एवं सदस्यता दोनों से निष्कासित करते हुए महामंत्री पद पर शम्भूनाथ सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर आशीष पाण्डेय का चयन किया गया। साथ ही मंत्री पद का दायित्व अवधेश तिवारी एवं विश्व प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपते हुये सभी तहसीलो में क्लब के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए मंगला प्रसाद तिवारी, डा. लल्लन मौर्य, रजनीश शुक्ला, दिवाकर दूबे, अरूण श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया। आय व्यय निरीक्षक पद पर मो. आसिफ का चयन किया गया। शेष पदाधिकारी को पूर्वत रहने के लिए तय किया गया। इसके साथ निर्णय लिया गया कि मुख्यालय से लेकर तहसील के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का डिजिटल परिचय पत्र (आई कार्ड) बनाया जायेगा। इसके लिये जिला कमेटी से लेकर तहसील के सभी अध्यक्ष एवं महामंत्री अपनी सूची के साथ कोषाध्यक्ष आशीष पाण्डेय से सम्पर्क करके सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की फोटो एवं परिचय पत्र बनाने के लिए आने वाले खर्च प्रति सदस्य 50 रूपये उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर शम्भूनाथ सिंह, अवधेश तिवारी, आशीष पाण्डेय, मंगला प्रसाद तिवारी, लल्लन मौर्य, अरूण श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश शुक्ला, दिवाकर दूबे, छोटे लाल सिंह, राकेशकान्त पाण्डेय, फूलचन्द यादव, मो. आसिफ खान, कमलेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नवनियुक्त महामंत्री शम्भूनाथ सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें