Page

Pages

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

जिलाधिकारी ने हौज में ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

 

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा विकासखण्ड सिरकोनी के हौज में ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से इलाज एवं अन्य सुविधा संबंधित जानकारी प्राप्त की। भर्ती मरीजों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। खाना, नाश्ता अच्छा मिलता है। डा0 दो बार निरीक्षण करने आते हैं। समय-समय पर साफ-सफाई एवं दवा दी जाती है। जिलाधिकारी ने डॉक्टरों से कहा कि यह एल-2 स्तर का अस्पताल है। यहां पर गंभीर मरीज आते हैं जिनका इलाज गंभीरता पूर्वक किया जाए। डा0 ने बताया कि इस समय 12 कोविड मरीज भर्ती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें