Page

Pages

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

करेंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

   

जौनपुर।  शहर के नखास मोहल्ला स्थित विसर्जन घाट के पास पंखे की मरम्मत करते समय करेंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। उसी मोहल्ले का निवासी राकेश निषाद (30) लोगों के घरों के बिजली के उपकरणों की मरम्मत कर परिवार की आजीविका चलाता था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह मोहल्ले में ही स्थित विसर्जन घाट के पास एक व्यक्ति के घर पंखे की मरम्मत कर रहा था। पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह झुलसने लगा। किसी तरह लोग उसे छुड़ाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में वृद्ध पिता रामचंद्र के अलावा पत्नी व दो मासूम बेटियां हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें