Page

Pages

बुधवार, 9 सितंबर 2020

गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लाइन बाजार थाना पुलिस ने रवि चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी आसमानपट्टी थाना लाइनबाजार को प्लास्टिक के झोले में 1 किग्रा 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र दूबे के अलावा आरक्षी दिलीप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, दिवाकर यादव, जय प्रकाश राजभर थाना लाइन बाजार शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें