Page

Pages

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष और वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुयी। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए रमेश सिंह ने अवगत कराया कि जनपद के 135 विद्यालयों में सदस्यता अभियान सम्पन्न कराते हुये 2146 अध्यापकों को सदस्य बनाया जा चुका है। इसके लिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। लेकिन शेष विद्यालयों में भी सदस्यता सम्पन्न करने की जरुरत है। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय मंत्री प्रधानाचार्य डा0 राकेश सिंह ने सदस्यता अभियान में सहयोग करने के लिए सभी पदाधिकारियों को दिल से साधुवाद दिया। प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के अध्यापकों की यदि कोई समस्या हो तो उससे संगठन को अवश्य ही अवगत करावें जिससे उसका निस्तारण कराया जा सके। अन्त में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत के रत्न महामहिम प्रणव मुखर्जी, माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह मुन्ना की माता जी, आदर्श इण्टर कालेज मुरारा के प्रधान लिपिक कमल सिंह के पिता जी, फतेहगंज में अध्यापक नवीन सिंह के दादा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक का संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया। बैठक में शशि प्रकाश मिश्रा, इन्द्रपाल सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, काशीराम, अरविन्द सिंह सिरसी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें