Page

Pages

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

मरीजों का ठीक तरह से किया जाए इलाज

 

जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय में चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिया कि मरीजों का ठीक तरह से इलाज किया जाए। अस्पताल की साफ- सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्हाने समय-समय पर चिकित्सको के द्वारा निरीक्षण किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से ऑनलाइन करते हुए इलाज एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राकेश कुमार, डा0 आर के सरोज सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें