डा. काशी प्रसाद पहले राष्ट्रवादी इतिहासकार थेः सर्वेश जायसवाल

जौनपुर। प्रसिद्व इतिहासकार व अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विद्वान डा. काशी प्रसाद जायसवाल की 139वीं जयन्ती पर जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के तत्वावधान में जिला एवं नगर कार्यकारिणी की सभा हुई। नगर के गूलरघाट पर आयोजित सभा में डा. जायसवाल जी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए देश के प्रति उनके विशिष्ट योगदान को साझा किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि डा. जायसवाल पहले राष्ट्रवादी इतिहासकार थे। उनकी विद्वता से प्रभावित हो कर वर्ष 1936 में पटना विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएचडी की मानक उपाधि प्रदान की थी। उन्होंने प्राचीन भारत के इतिहास हिन्दी भाषा व साहित्य पर सैकड़ों मौलिक लेख लिखे। बिहार सरकार ने 1950 में उनके नाम पर डा. काशी प्रसाद शोध संस्थान की स्थापना भी की। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि डा. जायसवाल का जन्म 27 नवम्बर 1881 को मिर्जापुर में जमींदार जायसवाल परिवार में हुआ था। उन्होंने आक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे काशी नगरी प्रचारिणी सभा के उप मन्त्री भी थे। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त कियेा। सभा का संचालन जिला महामन्त्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अशर्फी लाल जायसवाल, अनिल हरिओम जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संजय जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4950422539325488246

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item