Page

Pages

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

राकेश सिंह "डब्बू " बनाये गये प्रदेश महासचिव, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

 


जौनपुर। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी नींव मजबूत करना शुरू कर दिया है। पार्टी का हाईकमान अब हवा हवाई नेताओ से टाटा बाय बाय करते हुए जमीनी एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओ को तरजीह देना शुरू कर दिया है। हाल ही में मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में जमीनी कार्यकर्ता राकेश मिश्रा उर्फ मंगला गुरू को मैदान में उतारा था। अब पार्टी द्वारा संगठन के विस्तार में भी अपने कार्यकर्ताओं को उच्च पदो पर बैठाना शुरू कर दिया है। 

सोमवार की देर रात कांग्रेस पार्टी ने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी किया है। इस सूची में महासचिव पद पर राकेश सिंह डब्बू का नाम जारी हुआ है। डब्बू सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने की खबर मिलते ही जिले के कांग्रेसी नेताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने डब्बू सिंह को बधाई देते हुए कहा कि श्री सिंह कांग्रेस के संघर्षशील एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है। वे हमेशा पार्टी का पक्ष आम जनमानस में मजबूती से रखते चले आ रहे है। ऐसे कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिली है उससे वे और मजबूती के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेगें। 

नयी जिम्मेदारी मिलने के पर डब्बू सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी पिं्रयंका गांधी , प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष  सुयशमणि त्रिपाठी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया है। मैं हमेशा पार्टी के नेताओ के दिशा निर्देश पर पार्टी के लिए दिन रात काम करके पार्टी को मजबूत बनाने का काम करूंगा। 

बधाई देने वालो में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआडिनेटर आर सी पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सेवादल रविन्द्र मिश्र एवं जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें