पीली नदी के तट पर 11 हजार पौधों का वृहद रोपण, राज्यमंत्रियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को मिली नई ऊर्जा, बदलापुर बना प्रेरणा स्थल

बदलापुर, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पीली नदी के तटवर्ती क्षेत्र शाहपुर में मंगलवार को 11,000 पौधों का वृहद पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वृक्ष पूजन के साथ हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के दो स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री—डा. अरुण कुमार (वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन) और गिरीश चंद्र यादव (खेल एवं युवा कल्याण) ने भाग लिया।

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्रमस्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण जलवायु परिवर्तन गंभीर रूप ले रहा है, जिससे वर्षा की मात्रा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि "पौधा लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसकी देखभाल करना।"

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर, खेत और तालाब के किनारे एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा ने कहा कि पौधे सिर्फ हरियाली ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण, वर्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले 118 रक्तदाताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में लोक कला को भी मंच मिला। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

प्रमुख उपस्थित लोग:

  • पुष्पराज सिंह (जिलाध्यक्ष)
  • विनय सिंह (ब्लॉक प्रमुख, महाराजगंज)
  • मृगेन्द्र सिंह बाबा, बृजेश यादव
  • ध्रुव खाड़िया (मुख्य विकास अधिकारी)
  • योगिता सिंह (एसडीएम बदलापुर)
  • के. के. पांडेय (परियोजना निदेशक)
  • डा. गोरखनाथ पटेल (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी)
    सहित प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।


Related

डाक्टर 915363450585783262

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item