उर्वशी सिंह बनीं विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष

 हिन्दुत्व, सनातन और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यों को मिला नया नेतृत्व

जौनपुर। हिन्दू धर्म और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष (महिला शक्ति) के पद पर मनोनीत किया गया है। यह घोषणा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने राजमहल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान की।

गोपाल राय ने कहा कि उर्वशी सिंह की नियुक्ति से संगठन को उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उर्वशी सिंह सनातन संस्कृति, हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा तथा महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। वे संगठन के विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम करते हुए पूर्ण कार्यकारिणी का गठन शीघ्र करेंगी।

कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और संतजन उपस्थित रहे।
महंत विनय त्रिपाठी (चौकियां धाम), विनीत सेठ, एवं अन्य राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने उर्वशी सिंह को उनके नए दायित्व की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Related

डाक्टर 8352448683861201432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item