ताड़का वध होते ही जयश्रीराम का जयघोष

संगीतामय रामलीला में उमड़ा जनसैलाब

विन्ध्याचल धाम रामायण रामलीला मंडल द्वारा सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हो रहा भव्य मंचन

जौनपुर। सर्वेश्वर महादेव मंदिर (कृषि भवन) परिसर में इन दिनों धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल, विन्ध्याचल धाम के तत्वावधान में संगीतमय रामलीला का भव्य मंचन हो रहा है। रामचरित-आधारित लीला को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उपस्थित हो रहे हैं।

शनिवार की रात आठ बजे रामलीला का शुभारंभ राम और लक्ष्मण की आरती के साथ हुआ। इसके बाद राजा दशरथ के दरबार में मुनि विश्वामित्र के आगमन का सजीव मंचन किया गया, जिसमें उन्होंने यज्ञ की रक्षा हेतु श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की प्रार्थना की।

इसके आगे जंगल में ताड़का, सुबाहु और मारीच वध का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया। जैसे ही श्रीराम ने ताड़का का वध किया, पूरा परिसर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं में इस दृष्य को देखकर खासा उत्साह देखा गया।

ज्ञात हो कि रामलीला के प्रथम दिवस मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की आरती के बाद राम जन्म का सूंदर मंचन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. एन.के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया था।

रामलीला के संचालक इन्देश कुमार ने बताया कि यह आयोजन किसी विशेष आयोजक द्वारा नहीं कराया जा रहा, बल्कि रामलीला मंडल स्वयं जनसहयोग से रामचरित का गुणगान करने हेतु मंचन कर रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Related

डाक्टर 8385479838194689222

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item