जौनपुर।एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का सोमवार की सायं नगर के रोडवेज तिराहे पर भव्य स्वागत किया गया। मनोनयन की सूचना मिलते ही शिक्षक समुदाय में उत्साह का माहौल बन गया।
25 जनवरी 2026 को राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कैम्प कार्यालय, उदयगंज लखनऊ में आयोजित प्रांतीय बैठक में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (S4) के प्रदेश महासचिव आर.के. निगम की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से श्री सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में PSPSA के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृतार्थ सिंह सहित एआरपी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुधीर कुमार सिंह वर्तमान में विकास खंड करंजकला, जौनपुर में एआरपी के पद पर कार्यरत हैं तथा PSPSA के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनके मनोनयन को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों, एआरपी साथियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह (पूर्व विधायक)संजय सिंह जिलाध्यक्ष (प्रा.शि.संघ )विकाश सिंह (प्रांतीय संगठन मंत्री PSPSA)संजय सिंह(जिलाध्यक्ष यूटा),शैलेंद्र सिंह (प्रा.शि.संघ)जय प्रकाश सिंह,रजनीश सिंह,साजेश सिंह,सत्य प्रकाश सिंह (जिला मंत्री PSPSA)अनिरुद्ध यादव,प्रेम नारायण चौरसिया ,विनीत सिंह,शैलेश रघुवंशी,प्रशांत सिंह,श्याम सुंदर यादव,पद्माकर राय श्री नरायन यादव आदि शिक्षक संगठन के पदाधिकारी और ए आर पी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें