Page

Pages

सोमवार, 23 मार्च 2026

जफराबाद-केराकत को जोड़ने वाले मार्ग पर बनेगा बॉक्स कल्वर्ट, 1.18 करोड़ स्वीकृत


 जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए ग्राम हरिपुर भड़ेहरी से पाली के मध्य नाले पर बॉक्स कल्वर्ट (लघु सेतु) निर्माण के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा।

बताया गया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह पुल जफराबाद विधानसभा को केराकत विधानसभा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

इस संबंध में विधायक, जफराबाद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश

जगदीश नारायण राय ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस पुल के निर्माण से आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन में होने वाली कठिनाइयां दूर होंगी।

स्थानीय लोगों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें