Page

Pages

मंगलवार, 17 मार्च 2026

मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

 

जौनपुर। मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई महीनों से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और करीब 40 हजार रोजगार सेवकों व संविदा कर्मियों का मानदेय लंबित है। उन्होंने सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि महंगाई के बीच मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है।

जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान की मांग की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें