Page

Pages

मंगलवार, 17 मार्च 2026

इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड


जौनपुर। कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता के आरोप में एक निरीक्षक समेत दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सत्य प्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी राजकुमार यादव और आरक्षी विकास कन्नौजिया शामिल हैं, जो थाना चन्दवक में तैनात थे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इन पर ड्यूटी में गंभीर अनियमितता और मनमानी के आरोप साबित पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साफ संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें