Page

Pages

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

दिन में छाया अंधेरा, भीषण गरज चमक के साथ हुई बारिश

 

जौनपुर। बुधवार की दोपहर दो बजे तक भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा तेज धूप और तपिश से बचने में हर कोई लगा हुआ था। दोपहर दो बजे के करीब आसमान में बादलों की इंट्री होती है और एक घंटे बीतते ही मौसम यूं टर्न लेता है। पहले धूल भरी आंधी आती है फिर भीषण गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है। 

बादलों के घेरने से दिन में साढ़े तीन बजे के करीब अंधेरा सा छा गया। आंधी के चलते बीआरपी कालेज के पास  , मातापुर में डूडा आफिस के सामने और शास्त्री ब्रिज के पास पेड़ और उनकी डालियां सड़क पर गिर गई जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।तेज हवाओं से आम के टिकोरे जमीन पर भारी मात्रा में गिर गये हैं। ईंट भट्ठों जहां कच्ची ईंटें सुखाने के लिए रखी गई थी।भट्ठा मालिकों को नुकसान पहुंचा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें