वकील पर जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचा साजिशकर्ता!

 कोर्ट आ रहे अधिवक्ता पर लोहे के रॉड से हुआ था कातिलाना हमला!

​लाइन बाजार पुलिस का बड़ा एक्शन, लेकिन असल हमलावर अब भी फरार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 14 मई की सुबह जिस वारदात ने पूरे कचहरी परिसर और वकीलों को हिलाकर रख दिया था, उसके पीछे की गहरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए लाइन बाजार पुलिस ने 'मास्टरमाइंड' अतुल कुमार कनौजिया को धर दबोचा है। रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों के लिए सीधे जेल भेज दिया है।

​साजिश का वो खौफनाक मंजर:

14 मई की सुबह ठीक 8:30 बजे, भारती नगर गंगा पट्टी निवासी अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय अपनी बाइक से कोर्ट के लिए निकले थे। इंग्लिश क्लब के पास घात लगाए बैठे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी, मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से लोहे के रॉड से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना बर्बर था कि अधिवक्ता का सिर फट गया और सड़क खून से लाल हो गई।


​कॉल डिटेल और सोशल मीडिया से खुला राज!

​शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन जब कड़ियां जुड़ीं तो मामले में 'आपराधिक साजिश' की धारा बढ़ा दी गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो  कॉल डिटेल (CDR) और इंटरनेट मीडिया ने इस खूनी साजिश की पोल खोल कर रख दी।

​बड़ा सवाल: आखिर कहां छुपे हैं वो तीन हमलावर?

​मास्टरमाइंड अतुल कनौजिया (निवासी रुधौली, खेतासराय) तो सलाखों के पीछे पहुंच गया है, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले वो तीन पेशेवर हमलावर पीली कोठी की तरफ भागने के बाद से अब तक गायब हैं। वकीलों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों का सुराग मिल चुका है और बहुत जल्द वे  सलाखों के पीछे होंगे ।

Related

डाक्टर 4417415663087616211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item