चौकियां धाम में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, लगीं कतारें

 पुरूषोत्तम मास लगने से पहले विवाह एवं मुंडन संस्कार कराने वालों की दिखी भारी भीड़

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का आरती पूजन किया गया। इसके बाद कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं नें दर्शन पूजन किया। सुबह से ही श्रद्धालु वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को भीड़ को सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र मार्ग जाने से रोक दिया। वहीं पुजारी शिवकुमार पंडा ने मां शीतला का आरती पूजन किया। तत्पश्चात् कतार में लगे भक्त दर्शन—पूजन के लिये आगे बढ़े। दिन भर नवदम्पत्ति के साथ आये भक्तों ने अपने बच्चों के मुंडन, जनेऊ संस्कार आदि कराते नजर आये। लगभग 5 सौ मीटर दूर बड़ागर स्कूल तक भक्तों की लम्बी कतारें लगी रहीं। गर्मी एवं उमस से बेहाल श्रद्धालु दर्शन—पूजन के लिये डटे रहे। वहीं सुरक्षा के लिये कई थानों के उपनिरीक्षक, पुलिस, पीएसी बल तैनात रहे।


Related

JAUNPUR 2791027157514321291

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item