लखनऊ गैंगरेप कांड में जौनपुर कनेक्शन, जलालपुर का युवक मुख्य आरोपी

चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर युवती को बनाया बंधक, तीन दिन तक होता रहा दुष्कर्म

जौनपुर/लखनऊ। दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही जौनपुर की एक युवती के साथ लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर दिल्ली के आनंद विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया। मामले में जौनपुर के जलालपुर निवासी शिवम यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 15 मई को जौनपुर से सुहेलदेव एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली लौट रही थी। उसके पिता ने उसे जाफराबाद स्टेशन पर ट्रेन में बैठाया था। ट्रेन में सफर के दौरान उसने अपने परिचित शिवम यादव को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। चार साल से परिचित शिवम अपने साथी शनि यादव के साथ लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचा और युवती को बार-बार कहकर ट्रेन से उतार लिया।

आरोप है कि शिवम युवती को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मेदांता अस्पताल के पास स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया। अगले दिन शिवम का साथी शनि यादव भी कमरे पर पहुंचा और उसने भी युवती के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के अनुसार 17 मई को एक अन्य युवक भी वहां पहुंचा, जिसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में बंद कर रखते थे। बाहर जाते समय दरवाजे पर ताला लगा देते थे ताकि वह भाग न सके। तीन दिन तक लगातार शोषण के बाद आरोपी युवती को उसी सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली भेज दिए। ट्रेन में बैठने के बाद डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना बताई।

परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी, जिसके बाद GRP ने युवती से संपर्क किया। बाद में आनंद विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

एडीसीपी साउथ के अनुसार, दिल्ली में दर्ज मुकदमा लखनऊ ट्रांसफर हुआ है। जांच में पता चला है कि पीड़िता और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को करीब पांच साल से जानते थे तथा दोनों परिवारों में रिश्तेदारी भी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Related

JAUNPUR 6133832064290570383

एक टिप्पणी भेजें

  1. लड़के हैं गलती हो जाती है। मा मुलायम जी के शब्द। इन अपराधियों को शायद ए नहीं पता ए योगी राज है अब इनको औकात पता चलेगा

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item