रामपुर में लापता युवती का शव कुएं से बरामद

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत धनुहा में लगभग 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक सुनसान कुएं में उतराया हुआ मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया और थाने के भेज दिया।

जानकारी के अनुसार धनुहा गांव निवासी राधेश्याम सरोज की 18 वर्षीया पुत्री निधि सरोज बीते 22 मई दिन शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे घर से निकली थी जिसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने रामपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश जारी कर दी। बताया जाता है कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव से लगभग 200 मीटर दूर एक सुनसान स्थान पर स्थित पुराने कुएं में युवती का शव उतराया हुआ देखा। शव दिखाई देने पर आस—पास के गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गये।
ग्रामवासियों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी जिस पर पहुंचे परिवार के लोगों का युवती का शव देखने के बाद रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। लोगों ने इसकी सूचना रामपुर पुलिस को दी जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related

JAUNPUR 746929594695965228

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item