जोगीबीर के गठिया नाला पुल के पास पटरी पर लगाया जा रहा सेमा ईंट

 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जोगीबीर बाबा मंदिर के पास गठिया नाला पुल के अप्रोच की पटरी पर सेम ईंट लगाने का काम हो रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। ज्ञात हो कि उक्त पुल के अप्रोच की सड़क बरसात में कटने लगती है। कई बार तो यह खतरनाक बन जाती है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुये लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ माह पूर्व पुल के अप्रोच के पटरियों पर मिट्टी गिरवाकर सड़क को सुरक्षित करने का काम किया। वहीं अब उसी पटरियों पर सबसे घटिया दर्जे का ईंट लगाया जा रहा है। इस बारे में जेई राजेश राय को जानकारी दी गयी तो उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार द्वारा घटिया ईंट लगवाया गया है तो उसे उखड़वाकर अच्छे ईंट को लगवाया जायेगा।



Related

JAUNPUR 3431550143873567240

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item