पुरानी रंजिश और भूमि विवाद में बवाल, 12 लोग गिरफ्तार

 

जफराबाद (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के शाह का पंजा बाबुपुर और नाथुपुर गांव में पुरानी रंजिश तथा रास्ते के विवाद को लेकर हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बाबुपुर गांव में सोमवार रात राजू चौहान और अजमल पुत्र मोहम्मद मुस्लिम के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह और चौकी प्रभारी जमैथा ईशचंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने एक पक्ष से राजू चौहान, शुभम सिंह चौहान, आदर्श चौहान और शिवम सिंह को तथा दूसरे पक्ष से अजमल, अकरम, मोहम्मद सिराज, इरफान अहमद और मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं नाथुपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर अरुण यादव, कमला यादव और दयाशंकर यादव के बीच विवाद हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने और विवाद करने के आरोप में सभी 12 लोगों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Related

JAUNPUR 2667523336524162577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item