ज्वेलरी शॉप पर महाराष्ट्र पुलिस का छापा, संचालक को हिरासत में लेकर गई टीम

गौराबादशाहपुर (जौनपुर) नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित बारी रोड पर स्थित मोहन सेठ सुजीत ज्वेलर्स पर मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया। दोपहर लगभग 4 बजे महाराष्ट्र पुलिस की टीम एक हथकड़ी लगे हुए व्यक्ति को लेकर ज्वेलरी शॉप के अंदर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को घटनास्थल से दूर ही रखा गया।

पुलिस और टीम के सदस्यों ने दुकान के भीतर करीब डेढ़ घंटे तक सघन छानबीन की। शाम लगभग 5:30 बजे पुलिस टीम जांच पूरी करने के बाद दुकान के मालिक सुजीत सेठ को भी अपने साथ ले गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से क्या बरामद किया और मामला किस घटना से जुड़ा है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। स्थानीय स्तर पर घटना के संबंध में जानकारी लेने पर थाना अध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन अभी जारी है, जिसके चलते अभी इस विषय में कुछ भी आधिकारिक रूप से बताया जाना संभव नहीं है।

Related

JAUNPUR 7285412087087344062

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item