Page

Pages

सोमवार, 8 जून 2026

अवैध नर्सिंग अस्पताल को करें चिन्हित: सीएमओ

 

बक्शा, जौनपुर। नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमओ अस्पताल परिसर की साफ-सफाई से जहां सन्तुष्ट दिखे, वहीं अवैध नर्सिंग अस्पताल को चिन्हित करने का निर्देश दिया। सीएमओ सबसे पहले अस्पताल का भ्रमण करके मरीजों से बातचीत किया। उन्होंने चिकित्सकों से बाहर की दवा न लिखने की बात कहते हुए आयुष्मान कार्ड शत—प्रतिशत बनाने का निर्देश दिया। सीएमओ, जननी सुरक्षा, लेबर रूम आदि को देख आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों का ओपीडी रजिस्टर चेक करते हुए मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लिया। इस अवसर पर डॉ. मनीष सोनकर, डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. अक्षय तोमर, डॉ. जनार्दन यादव, नेत्र सहायक जय प्रकाश, फार्मासिस्ट लालजी वर्मा, हेमंत मिश्र, नितेश यादव, प्रदीप चौधरी, कमलेश सहित तमाम स्टॉफ मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें