5 नवंबर को जौनपुर आएंगे नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर में 90 मिनट का होगा कार्यक्रम

सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनएच परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, 1:15 बजे करेंगे प्रस्थान

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 5 नवंबर को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर पहुंचेंगे। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री का जनपद में कुल दो घंटे का निर्धारित कार्यक्रम रहेगा, जबकि मुख्य आयोजन 90 मिनट तक चलेगा।

प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 11:15 बजे नितिन गडकरी हेलीकॉप्टर से मुंगराबादशाहपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:15 बजे केंद्रीय मंत्री मुंगराबादशाहपुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को जौनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related

JAUNPUR 622212576229222881

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item