समाजसेवी देवनाथ पांडेय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

 

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के जगदीशपुर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी देवनाथ पांडेय का गुरुवार दोपहर 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।


देवनाथ पांडेय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता अवनीश सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देवनाथ पांडेय का व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा लोगों को गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


उन्होंने कहा कि देवनाथ पांडेय ने अपने पूरे जीवन जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उनके निधन से समाज ने एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।


शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख उद्यमी राजेश जायसवाल, सूबेदार सिंह, उमेश पांडेय, रोहित यादव, ध्रुव कुमार मिश्र, अरुण पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 5641267889575494518

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item