अब घर बैठे जमा होगा पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, कोषागार जाने की जरूरत नहीं

 मोबाइल ऐप, जनसेवा केंद्र और डाकघर से मिलेगी सुविधा, प्रमाण पत्र की आईडी सुरक्षित रखने की अपील

जौनपुर। जिले के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नवंबर 2026 में राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पेंशनर्स घर बैठे अपने मोबाइल फोन से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।


वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर्स अपने मोबाइल में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा घर के नजदीकी डाकघर, जन सुविधा केंद्र अथवा साइबर कैफे के माध्यम से भी प्रमाण पत्र भेजने की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद पेंशनर्स को कोषागार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।


उन्होंने बताया कि पेंशनर्स की सुविधा के लिए कोषागार कार्यालय में डाक विभाग के कर्मचारियों की ओर से हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां इस प्रक्रिया से संबंधित सहायता प्राप्त की जा सकती है।


ऐसे जमा करें मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र


मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए सबसे पहले जीवन प्रमाण ऐप खोलकर आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद प्राप्त ओटीपी सबमिट करना होगा। फिर पेंशनर का नाम, पेंशन का प्रकार (सर्विस या फैमिली), संस्तुति प्राधिकारी (स्टेट गवर्नमेंट, उत्तर प्रदेश), भुगतान एजेंसी (उत्तर प्रदेश ट्रेजरी सब ट्रेजरी), ट्रेजरी एजेंसी में जौनपुर का चयन करना होगा। इसके बाद पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड दर्ज करने के बाद फेस स्कैन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

जीवन प्रमाण आईडी रखना न भूलें

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स से अपील की है कि जनसेवा केंद्र, नजदीकी डाकघर, साइबर कैफे अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के बाद अपनी जीवन प्रमाण आईडी अवश्य सुरक्षित रखें। इसके माध्यम से प्रमाण पत्र जमा होने अथवा निरस्त होने की स्थिति की पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने सभी पेंशनर्स से निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related

JAUNPUR 3276126901237401854

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item